ब्रिज का हुआ"जबरन"नामकरण

कांग्रेस के कई नेताओं ने इस आंदोलन को बताया निजी,बनाई दूरी

देवास।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने ठीक एक दिन पहले प्रेस नोट जारी करते हुए रामनगर चौराहे से बावडिया चौराहे तक बने नवनिर्मित ब्रिज का नामकरण जबरन का ब्रिज नाम करने की बात कही थी,आज रविवार कांग्रेस पार्टी से राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले कई चहरे और कार्यकर्ता ब्रिज का नामकरण करने के लिए विकास नगर चौराहे पर एकत्रित हुए।थोड़ी देर भाषणों का दौर चला,इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ब्रिज के ऊपर चढ़ गए और उन्होंने ब्रिज पर एक फ्लेक्स टांग दिया जिस पर लिखा था जबरन का ब्रिज, हालांकि की कुछ ही देर में पुलिस द्वारा उस स्थान पर पहुँच का फ्लैक्स वहाँ से हटा दिया गया।इसके तुरन्त बाद उपस्थित कार्यकर्ता रामनगर चौराहे पर पहुँचे और ब्रिज की नामकरण शिलालेख की जगह पर अपना बैनर,पोस्ट लगाते हुए ब्रिज का नामकरण "जबरन का ब्रिज"कर दिया।

कांग्रेस के कई बड़े चहरे दिखे गायब

कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी तो शुरू से ही चलती आई है। हालांकि बीच में एक बार एक मंच पर उपस्थित होकर कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता की बात कही थी। लेकिन कुछ ही दिनों में यह एकता धराशाई हो गई, इसका असर आज हुए आंदोलन पर भी साफ दिखाई दिया कुछ गिने-चुने ही कांग्रेस के चेहरे दिखाई दिए,बाकी चेहरे गायब रहे।पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने इसे निजी आंदोलन बताते हुए अपनी दूरी बनाई।

इस नामकरण आंदोलन के सूत्रधार चौधरी ने कहा कि निजी स्वार्थ एवं हटधर्मिता के चलते रामनगर से बावडिया चौराहे तक यह ब्रिज जबरन बनाया गया है।देवास शहर से निकलने वाला नेशनल हाईवे नम्बर 3 पर ट्राफिक का दबाव अधिक होने से केन्द्रीय सड़क एवं मंत्रालय एवं म.प्र. पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग द्वारा रहवासियों की सुविधा के लिए भोपाल चौराहे से पेट्रोल पम्प चौराहा से एलएनबी क्लब तक एक ब्रिज निर्माण की अनुमति दी गई थी। लेकिन द्वेष भावना एवं राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से जनभावना के विपरित इस ब्रिज का राम नगर चौराहे से जवाहर नगर, कैैलादेवी, विकास नगर, बावडिया तक जबरन निर्माण कराया गया जिस निर्माण से क्षेत्रीय जनमानस में निर्माणाधीन समय से ही जनआक्रोश पनपा रहा था।पूरे घटनाक्रम पर अब तक भाजपा की प्रतिक्रिया नही आई है।इस दौरान सभी थानों के टीआई और बल मौजूद रहा।


देखे वीडियो...

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें