मदिरा प्रदेश बोलने वाले कमलनाथ का विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप निकाली रैली, की नारेबाजी


देवास।विपक्ष सत्ता को सत्ता विपक्ष को हर विषय पर घेरते हुए नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति को लेकर कमलनाथ ने विवादित बयान दिया। नाथ के इस बयान के पर देवास में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सयाजी द्वार तक रैली निकाली और कमलनाथ का विरोध करते हुए नारेबाजी की। यहां संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश की संज्ञा देकर कमलनाथ ने प्रदेश की 8 करोड़ जनता का अपमान किया है। कमलनाथ के इस बयान ने अराजकता फैलाने का काम किया है, जिसके लिए कमलनाथ को प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ ही पार्षद राजेश यादव, धर्मेन्द्र चौधरी, विश्वास उपाध्याय, बालाराम कुमावत, निलेश वर्मा, रवि वर्मा सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें