कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान:
शहर कांग्रेस के सभी चेहरे दिखे एक ही मंच पर
पार्टी के वरिष्ठ नेता व्यास हुए नाराज,विकास यात्रा पर साधा निशाना
देवास। विधानसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है सत्ता और विपक्ष दोनों ही अपने भविष्य को सवारने के लिए राजनीति मैदान में लगातार सक्रियता दिखा रही है।देवास जिले में भी माहौल धीरे-धीरे बनते जा रहा है जिले की समस्त विधानसभा सीटों पर विपक्ष अपनी सक्रियता बढ़ा रही है तो सत्ता अपने विकास कार्यो को गिना रही है। दोनों ही पार्टी अपने नए-नए अभियान के तहत जनता से संपर्क साधने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
ऐसा ही एक अभियान कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कीशहरी क्षेत्र में 26 जनवरी से इसकी शुरुआत हो गयी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसका शुभारंभ 5 फरवरी को सुबह 11:00 बजे ग्राम मुंडाहेड़ा में होगा।इस अभियान के लिए पहली बार एक मंच पर कांग्रेस के सभी गुट एकत्रित हुए।कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने अभियान को जानकारी दी गयी।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि हमारे साथी प्रदीप चौधरी ने 5 फरवरी के पूर्व ही परिवर्तन यात्रा के नाम से यात्रा निकालने की तैयारी कर ली थी, लेकिन 26 जनवरी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए परिपत्र के बाद इस यात्रा का विलय करते हुए अब यह यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत निकलेगी। हम घर घर जाएंगे एवं भाजपा सरकार की असफलताओं को लोगों को बताएंगे। प्रदीप चौधरी ने कहा कि यात्रा का जो कार्यक्रम पहले से निश्चित किया गया था वही रखा गया है अब यहां यात्रा परिवर्तन यात्रा की जगह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में विलय कर दी गई है।हम देवास विधानसभा के 280 पोलिंग तक यात्रा ले जाएंगे पोलिंग क्रमांक 1 से शुरू कर रहे हैं 70 दिन तक किया यात्रा चलेगी 1 दिन में हम दो पंचायत क्षेत्र में पहुंचेंगे वहीं शहरी क्षेत्र में 1 दिन में 1 वार्ड में यात्रा जाएगी यात्रा पूरी तरह से पैदल चलेगी जहां भी जाएगी वहां रात भी रुकेगी इसके लिए हमने रजिस्ट्रेशन किए हैं।चौधरी ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा राहुल जी की यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के कारण निकाली जा रही है ये कांग्रेस की यात्रा से घबरा गए है।
व्यास हुए नाराज,हम तो नीचे ही बैठना पड़ेगा...
पत्रकार वार्ता शुरू होते ही मंच पर लगी कुर्सियों पर कांग्रेस के सभी नेता बैठ गए,इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व निगम चुनाव में पार्टी के महापौर प्रत्याशी के पति रमेश व्यास ने सभी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी,मंच पर जब उन्हें बैठने के लिए बुलाया गया कि उन्होंने यह कहते हुए चौका दिया कि हम तो नीचे ही बैठना पड़ेगा,जब दो से तीन बार उन्हें पुनः बुलाया गया लेकिन वह मंच के सामने लगी कुर्सी पर पूरे समय बैठे रहे,हालांकि मंच पहले से भरा चुका थे और उचित जगह ना मिलने पर व्यास ने अपनी नाराजगी जाहिर की,पार्टी के अन्य नेता इस पूरे घटनाक्रम कर कुछ नही कह पाए और गोलमोल जवाब देते हुए दिखे।
पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर,शौकत हुसैन ने भी अभियान अंर्तगत अपने विचार रखे।इस दौरान जयप्रकाश शास्त्री,भगवान सिंह चावड़ा,रेखा वर्मा,सुधीर शर्मा,विक्रम पटेल,रितेश त्रिपाठी,दीपेश कानूनगो,अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा,इम्तियाज शेख भल्लू,राहुल पवार,प्रतीक शास्त्री, पंकज वर्मा,प्रमोद सुमन अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एकजुटता तो दिखा दी है लेकिन यह कब तक कायम रहेगी यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।
देखे वीडियो...
टिप्पणियाँ