धुनी संस्थान की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में कुछ कालोनाइजर डाल रहे बाधा, जमीन हड़पने का प्रयास

देवास। ट्रस्ट प्रबंधक शीलनाथ धूनी संस्थान सुरेश गोखले ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार ने देवास नगर के प्राचीन आस्था स्थल श्री योगेंद्र शीलनाथ धुनी संस्थान परिसर की सुरक्षा दीवार के निर्माण हेतु 10-10 लाख रुपए सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत कराई थी। नगर निगम को निर्माण एजेंसी बनाकर कार्य जारी है। धुनी संस्थान के दक्षिण दिशा में रियासतकालीन सीमा में हेरफेर कर कर्मचारी व अधिकारियों की मिलीभगत से कराकर 120 वर्ष पुरानी सीमा के अंदर जमीन बताकर के कुछ कालोनाइजरों द्वारा कार्य को रूकवाने का प्रयास किया जा रहा हे। धुनी संस्थान की जमीन पर देवास रियासत की बंदोबस्त भू राजस्व संहिता के तहत सीमा चिन्ह के पत्थर लगे हुए है और बाउण्ड्रीवाल का तार फेंसिंग भी कई वर्षों से है। उसके अंदर आकर जमीन पर दावां जताया जा रहा है और पुलिस रिपोर्ट की धोंस दी जा रही है। राजस्व कर्मचारी, पटवारी, राजस्व निरीक्षक उक्त सीमा चिन्हों को मान्य नही कर रहे है और धुनी संस्थान के अंदर उनकी जमीन बताकर के भ्रम फैलाकर अपना निहित स्वार्थ साध रहे है। जिला कलेक्टर से मांग है कि जहां पर वर्षो पूर्व बंदोबस्त के सीमा चिन्ह लगे है वहां से बाउण्ड्रीवाल बनाने का आदेश प्रदान किया जाए। कार्य रूकवाने की कार्यवाही से संस्थान के हजारों श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए तत्काल इस ओर योग्य आदेश कर बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण किया जाए। यह मांग ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टीय भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, राजेश महंत आदि ने की है। 




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें