जोशी के टिकट के बाद कांग्रेस में मचा घमासान,लगी इस्तीफों की झड़ी



देवास(चेतन राठौड़)जिले की खातेगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी में घमासान का दौर थमने का नाम नही ले रहा है।कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी के रूप में दीपक जोशी का नाम तय होने के बाद,पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अब खुलकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी है।

इस विषय को लेकर राजेश विश्नोई अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खातेगांव से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि लगातार फोन का सिलसिला जारी है। मेरे पास लगभग 15 से ऊपर पार्टी कार्यकर्ताओं के इस्तीफे आ चुके है।मेरे द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाइश दी जा रही है की हमे पार्टी प्रत्याशी का साथ देना है।आपका जो भी कहना है वो पार्टी जरूर सुनेगी,हम बैठकर बात करेंगे, हमे पार्टी को मजबूत करना है। विश्नोई का कहना है कि ऐसा ही चलता रहा और कार्यकर्ता नही माने तो मतदान वाले दिन बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता ही नही जुटा पायेगी पार्टी....

कांग्रेस से खातेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-173 से इस्तीफा देने वालों की ये रही सूची....

पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कचरू पटेल,विनोद चावड़ा देवास जिला कांग्रेस महामंत्री देवास जिला कांग्रेस महामंत्री पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गुर्जर देवास जिला कांग्रेस महामंत्री पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह राजावत खातेगांव ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष चिमना बाता पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खातेगांव एवं जनपद सदस्य मुकेश पटेल जिला कांग्रेस सचिव पूर्व सरपंच रामचंद्र पटेल मंडलम अध्यक्ष धर्म सिंह पटेल दीप गांव आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पटेल पहाड़िया देह पोलिंग बिल ए  शिवराज सिंह शेखावत खल पोलिंग बिल एल ए राजू जाट बापचा  पोलिंग बिलए मूरत सिंह पवार अनिल पटेल बी एल ए मवासा इन लोगों ने अभी-अभी कांग्रेस से इस्तीफा दिए हैं।अब देखना यह है कि कांग्रेस इस सीट पर कैसे आगे बढ़ती है और भाजपा को किस प्रकार टक्कर देती है।







टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें