स्पीड स्केटिंग एवं रोलर बास्केटबॉल में मायशा ने जीता स्वर्ण पदक
देवास। मोहाली पंजाब में आयोजित स्पीड स्केटिंग एवं रोलर बास्केटबॉल में देवास के खिलाडियों ने कीर्तिमान रच दिया। उक्त प्रतियोगिता में अपनी आयु वर्ग में मायशा सोमानी ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मायशा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवास का नाम पूरे भारत में रोशन किया। अब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मायशा संभवतया जनवरी 24 में थाईलेण्ड में अपनी केटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। मायशा मात्र 7 वर्ष की आयु में अपने खेल को निखारते हुए आगे बढ़ रही है। मायशा ने अपनी सफलता का श्रेेय अपने कोच देवराज सांगते एवं परिवार को दिया। मायशा की उपलब्धि पर परिवार एवं समाजजनों, खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए मायशा के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी अशोक सोमानी ने दी।
टिप्पणियाँ