शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्रि शुरू,माता टेकरी पर पहले ही दिन रही भक्तों की भीड़

देवास(चेतन राठौड़)शहर की माता टेकरी पूरे भारत मे प्रसिद्ध है भक्त अपनी मनोकामना लेकर माँ के दरबार मे पहुँचते है माँ तुलजा भवानी,माँ चामुण्डा के दर्शन करने भक्त अन्य प्रदेशों सहित पूरे भारत के कोने कोने से भी आते है।आजज घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि महापर्व प्रारंभ हो चुका है।नवरात्रि के पहले ही दिन माता टेकरी पर भक्तों की भीड़ रही।भक्त माता की एक झलक पाने के लिए उत्सुकता के साथ माता टेकरी पहुँचे और माँ के दर्शन कर अपना जीवन धन्य किया।सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गयी जो रात होने तक बढ़ती रही।

माता टेकरी पर की गई व्यवस्था पर बोले भक्त-

अन्य शहरों से आये भक्तो ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की प्रशंसा की,इंदौर से आये विजय चौहान ने बताया कि हम सहपरिवार हमेशा दर्शन करने आते है। लेकिन इस बार की व्यवस्था कुछ अलग ही दिखाई दे रही है जिसे देख कर हम खुश है।कुछ भी पूछे जाने पर तुरन्त उत्तर मिल रहा है।हम यह व्यवस्था देखकर खुश है।कई भक्तो ने सुझाव भी दिए और कहा कि अगली बार यदि इन व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया और ये प्रयोग किया जाएगा तो यह महापर्व और भी अधिक प्रभावी हो जाएगा।

राजनीति फ्लेक्सो से मुक्त- 

शहर सहित अन्य जिलों से आये भक्तो ने माता टेकरी और आसपास के क्षेत्रों में फ्लेक्स नही होने से भी प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि अपने को दिखाने के चलते कई फ्लेक्सो में माताजी को उचित नही दिया जाता है। इस बार फ्लेक्स नही है तो और सुंदरता दिखाई दे रही है।






टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें