माता टेकरी पहुंचकर माँ तुलजेश्वरी-माँ चामुण्डेश्वरी को चुनरी ओढ़ाई
देवास। जय मां भगवती क्लब व पत्रकार स्व. राजेश पवार की स्मृति में इस वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई। आयोजक ओमप्रकाश सेन ने बताया कि 9वें नवे वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ। भोलेनाथ मंदिर पर माता की आरती पश्चात चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए। माता, बहने, बड़े, बुजुर्ग, युवाजन हाथों में मां की चुनरी पकडक़र चल रहे थे। यात्रा में डीजे, बैंड, बाजा, ताशा, गरबा मंडली, भूतों की टोली, चलित कालका माता के साथ रथ पर स्व. पत्रकार राजेश पवार आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि किशोर चौधरी पहलवान, चिंटू चौधरी, राजमणि सेन, मांगीलाल विजयवर्गीय, कार्तिक प्रजापति, पत्रकार हेमंत शर्मा, चेतन योगी, रोहित उपधायाय आदि थे। यात्रा स्थानीय मिल रोड भोलेनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए माता टेकरी पहुंची। जहां माँ तुलजा भवानी और माँ चामुण्डेश्वरी को चुनरी अर्पित कर शहर व देश में सुख, समृद्धि की कामना की गई। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष आनन्द सेन, सदस्य राजकुमार प्रजापत, महेश पिपलाजे, पंकज यादव, हर्ष कुशवाहा, कुणाल चौहान, लकी चौहान, लखन वर्मा, कपिल चौधरी, अजय चौधरी, अमन चौधरी, नीरज चौधरी, नेता रोहित चौधरी, रितेश चौधरी, राजा वर्मा, सद्दाम लाला आदि का सराहनीय योगदान रहा।
टिप्पणियाँ