राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का ब्राह्मण समाज करेगा अभिग्रहण



देवास। अखिल ब्राह्मण युवा संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य दुबे व युवासंघ के नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के विगत कुछ माह के सार्थक प्रयासों से राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की विशालकाय प्रतिमा तैयार होकर देवास पहुंच चुकी है।

जिसे शासन के द्वारा ब्राह्मण समाज को भेंट की जाना है। इसी कड़ी में 3 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को विधायक, महापौर के द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज देवास को भेंट किया जाएगा। ब्राह्मण समाज द्वारा गंगानगर स्थित परशुराम वाटिका में प्रतिमा को समाज अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में स्वीकार कर समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में अभिगृहित किया जाएगा। वर्तमान में देव शयन कर रहें है इसलिए अभी ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिमा का अभिग्रहण कर देव उठनी एकादशी के पश्चात शुभ मुहूर्त में तीन दिवसीय आयोजन कर विधि विधान से पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार, हवन पूजन कर राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें