कमल या कमलनाथ?
देवास।मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आना है।आज शाम आये एग्जिट पोल्स ने भी प्रत्याशियों की धड़कने बड़ा दी है।एग्जिट पोल ने भी पार्टियों को दुविधा में डाल दिया है प्रदेश में किसी पार्टी को भी स्पष्ठ बहुमत नही दिया गया है।जनता कि चुप्पी ने वैसे भी प्रत्याशियों की धड़कने बड़ा रखी थी ऊपर से आज आये एग्जिट पोल्स ने भी इसमे घी डालने का काम किया।पोल्स ने भी अपना आंकलन कड़ी टक्कर के रूप में रखा है।ऐसी स्थिति के बाद अब सभी की निगाहें 3 को आने वाले परिणामों पर टिक गई है।
क्या कहते है पार्टियों के अध्यक्ष
देवास जिले के परिणामों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का कहना है कि जिले की पाचों सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा जीत दर्ज करवा रही है,एग्जिट पोल्स भी हमारे पक्ष में है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। वही दूसरी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से सम्पर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नही समझा,शायद वे 3 को घोषित होने वाले परिणामों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ विस्तार से चर्चा करने में चिंतन मनन करने में व्यस्त होंगे।
क्या कहते है एग्जिट पोल्स देखे..
टिप्पणियाँ