त्यौहार आते ही कार्यवाही का दिखावा,सोया विभाग जाग उठा

 


देवास(चेतन राठौड़)।पूरे वर्ष गहरी नींद में सोया नापतौल विभाग फिर जाग उठा है और अपने होने का दिखावा करने भृमण पर निकला है। लेकिन विभाग की कार्यशैली से आज शहर का प्रत्येक नागरिक भलीभांति परिचित है।त्योहारों पर दिखावे की कार्यवाही अब आम बात हो चली है।जब के वर्ष भर गायब यह विभाग क्या करता है ये आज तक कोई नही जान पाया है।

ना कोई जागरूकता,ना कोई अभियान व शिविर

पूरे वर्ष अपने कार्यालय में खाना पूर्ति करने वाले इस विभाग ने आम जन की जागरूकता के लिए कोई अभियान तक नही चलाया, यह सब तो ठीक है लेकिन व्यापारियों के लाईसेंस,बांट, इलेक्ट्रॉनिक कांटे आदि की जांच के लिए शिविर तक आयोजित नही किया गया।

व्यापारियों को मनमानी की छूट

विभाग की इसी सुस्त शैली के चलते वर्ष भर कई व्यापारी मनमानी करते है।शहर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में सप्लाय वाले वाली कई वस्तुएं है जिसका वजन केवल अंकित होता है लेकिन वास्तविकता कोई नही जानता है।विभाग ने आज तक जानने का प्रयास नही किया कि इनका वास्तविक वजन कितना होता है।बड़ी-बड़ी गाड़ियों में ये वस्तुएं सप्लाय किये जाते है लेकिन विभाग ने ये भी नही जानना की आखिर आमजन के साथ खिलवाड़ तो नही किया जा रहा है।

दिखावे की कार्यवाही कर फिर शांत हो जाएगा विभाग

नापतौल विभाग ने हाल ही में चार से पांच स्थानों कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान अनियमितताएं,गड़बड़ी मिली थी। इन जगहों पर विभिन्‍न धाराओं व अधिनियमों के तहत प्रकरण दर्ज किये गये।

कार्यवाही के पीछे की कहानी

कार्यवाही के पीछे की कहानी आज सभी जानते है।दीपावली पर सक्रियता दिखाने वाला यह विभाग व्यापारियों से शालीनता वाला व्यवहार आखिर क्यो दिखाता है.? विभिन्न व्यवसाय से जुड़े व्यपारियों का कहना है कि विभाग छोटे व्यापारियों पर ही सख्ती दिखाता है जबके बड़े व्यापारियों पर नर्मी दिखाई जाती है अधिकांश बड़े व्यापारी किसी ना किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़े होते है इस लिए हमेशा बच कर नियमों से खिड़वाड करते है और मनमानी करते है करने।अब जब विभाग सक्रिय हुआ है तो सभी जानते है कि उनकी पीछे की क्या मंशा है।हालांकि शहर में अब विभाग के ऊपर बैठे बड़े अधिकारी सख्त है लेकिन वह इस विभाग पर कब सख्ती दिखाएंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें