एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने दिशा हुई दुबई रवाना

देवास। 9 से 12 नवंबर 2023 को दुबई में आयोजित 7th एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। जिसमे भारत के अनेक राज्यों के चयनित खिलाड़ी इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के मार्गदर्शन में अपनी-अपनी विधा में और वेट केटेगरी में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की मध्य प्रदेश से 3 खिलाडियों का चयन इस एशियन चैंपियनशिप के लिए हवा,जिसमे इंदौर से 2 खिलाड़ी महेंद्र स्वामी,हिमांशी जाट और देवास से नेशनल गेम्स 2023 की स्वर्ण पदक विजेता दिशा रेड्डी अपनी सोलो इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेेंगी।

दिशा के दुबई रवाना होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर,उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, संदीप जाधव, पवन यादव, शेहरून निशा अंसारी,पूजा खटवा,चित्रांश पुराणिक,वसीम खान,रितेश सूर्यवंशी , खिलाड़ी,कोच,रेफरी,वी पालकगण ने शुभकामनाएं और बधाई दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें