लोकतंत्र के महापर्व को मनाएंगे मतदाता


कलेक्टर ने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान कर्मियों के दलों से चर्चा कर बढ़ाया हौसला,दी शुभकामनाएं 

देवास।लोकतंत्र के महापर्व को मनाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण का कार्य किया गया। देवास और हाटपीपल्‍या विधानसभा के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में किया और मतदान दलों को मतदान केन्‍द्रों के लिए बस से रवाना किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्‍ता ने सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही मतदान कर्मियों के दलों से चर्चा कर बढ़ाया हौसला,दी शुभकामनाएं । इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रिया चंद्रावत सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मतदान प्रात: 07 बजे से सायं 06 बजे तक सम्पन्न होगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन में मतदान केन्द्रों पर नजर रखने, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित मतदान के लिए उड़नदस्ते, एसएसटी एवं पुलिस नाकों की व्यवस्था की गई हैं। आने-जाने वाले वाहनों की विशेष निगरानी रखी जा रही हैं।     


विधानसभा सोनकच्‍छ में सामग्री वितरण शासकीय उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल सोनकच्‍छ, खातेगांव में शासकीय उत्‍कृ‍ष्‍ट स्‍कूल खातेगांव और बागली में शासकीय उत्‍कृ‍ष्‍ट स्‍कूल बागली से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्ति स्‍थल केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास को बनाया है। मतगणना जिला मुख्‍यालय पर केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में 03 दिसम्‍बर को होगी।





टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें