महिला और उसकी बेटी का शव कुएं से मिला


महिला और उसकी बेटी का शव कुएं से मिला

देवास।उदयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार गांव देवझिरी में 23 वर्षीय ममता और उसकी तीन साल की बेटी पलक का शव एक कुएं में पाया गया। ममता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जब शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, तो मायके वाले इस शर्त पर शव निकालने को तैयार नहीं हुए कि ससुराल वाले मौके पर आएं।

ममता के भाई बबलू ने बताया कि उसका जीजा जीवन अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था और हाल ही में उसके पैरों की हड्डियां तोड़ दी थीं। बबलू ने आरोप लगाया कि ममता ने आत्महत्या नहीं की,बल्कि ससुराल वालों ने उसे मारकर कुएं में फेंका है। ममता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा था।

इनका कहना है

आज रविवार को महिला का अंतिम संस्कार की गया।उक्त प्रकरण में महिला के पति और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।विधिवत कार्यवाही की जाएगी-भगवान दास वीरा थाना प्रभारी उदयनगर,देवास




टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें