कर्मदीप चौराहा पर गोली चलाने की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देवास।कर्मदीप चौराहा पर गोली चलाने की एक गंभीर घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। फरियादी सोहन पटेल ने आरोपी रितेश कहार से पानी की मोटर की मरम्मत के पैसे मांगने पर विवाद के बाद रितेश और उसके साथियों द्वारा गोली चलाने की शिकायत की थी।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओ.पी. अहीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1. रितेश पिता विजयशंकर कहार देवास। 2. राहुल गोस्वामी पिता इंदर गोस्वामी देवास। 3. प्रशांत पिता प्रकाशराव शिंदे देवास।
पुलिस के इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक ओपी अहीर, उनि अरूण पिपल्दे,उनि यश नायक,सउनि अनिल पाण्डें,सउनि मनोज शर्मा,प्रआर उदयभान एवं आर अरूण चावडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टिप्पणियाँ