किसान न्याय यात्रा: संतोष सिंह गौतम ने मोदी की गारंटी को बताया झूठा, भाजपा की नीतियों पर उठाए सवाल


संतोष सिंह गौतम ने मोदी की गारंटी को बताया झूठा, भाजपा की नीतियों पर उठाए सवाल

देवास। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार की किसानों के प्रति नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने मोदी की गारंटी को फर्जी करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न तो फसलों का समर्थन मूल्य दे पा रही है और न ही किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा पूरा कर पा रही है।

गौतम ने कहा कि आप सब जानते हैं प्रदेश का किसान बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की परवाह नहीं कर रही है भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली ने यह सिद्ध कर दिया है कि वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के रूप में केवल सत्ता का चेहरा बदला है नियत वही है । किसानों के हालात अभी वैसे ही है जैसे पिछले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय थे आप सभी को यह ज्ञात है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने प्रदेश के किसानों के लिए मोदी की गारंटी के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए जो फर्जी निकले चाहे गेहूं के समर्थन मूल्य को 27 सो रुपए प्रति कुंटल करने का वादा हो या धान का समर्थन मूल्य 31 सो रुपए प्रति कुंटल करने का वादा हो सभी वादे उनके पुराने जुमले की तरह ही झूठे निकले।

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं किसान भाइयों की 2022 तक आमदनी दोगुनी कर दूंगा। यहां तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की उपस्थिति में रीवा में पंचायती राज सम्मेलन में यह भी कह दिया कि मेने किसानों की आय दोगुना कर दी है। जबकि आज सच्चाई सामने आ चुकी है किसान को उसके सोयाबीन की खेती में जो खर्च आ रहा है उसका मूल्य भी उसे नहीं मिल पा रहा है। 

उन्होंने यह भी मांग की कि देवास जिले में लैंड पूलिंग योजना और शहरी भूमि अधिग्रहण निरस्त किया जाए और सांची दुग्ध संघ के अधिग्रहण पर भी रोक लगाई जाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में यह यात्रा किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

कांग्रेस ने किसानों को सोयाबीन का 6000 रुपये प्रति कुंटल मूल्य देने की मांग करते हुए किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया है। देवास में यह यात्रा शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों की स्थिति को पहले जैसा ही बना दिया है, और उनकी घोषणाएं झूठी साबित हुई हैं।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा,सुधीर शर्मा,चंद्रपाल सिंह सोलंकी प्रतीक शास्त्री सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें