माँ चामुण्डा की नगरी को सजाया जाएगा
खबर का असर
महापौर ने चैतन्य टाइम्स को दी विस्तार से जानकारी,क्या कहा देखे खबर...
देवास।खबर का असर तुरन्त हुआ कुछ है कुछ ही देर पहले चैतन्य टाइम्स ने खबर के माध्यम से शहर के सबसे बड़े त्यौहार को लेकर नगर निगम की उदासीनता को बतलाया था। खबर के माध्यम से बताया था की कैसे टेंडर प्रक्रिया का हवाला देखकर नगर निगम द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व पर मुख्य मार्ग को सजाया नही जा रहा है।बीते साल भी ऐसा ही हुआ था।इन मार्गो की सज्जा से भी त्यौहार को जोड़ कर देखा जाता है।जब अब साज सज्जा नही देखी गयी तो चर्चाओं ने अपना स्थान बना लिया।
पाठकों को बता दे की दूर-दूर से भक्त इन सजे हुये मार्गो से होकर माता टेकरी पहुँचते है। लेकिन सज्जा के आभाव में देवास की छवि धूमिल होती नजर आती है।विषय को लेकर आज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हुई,संस्था कृपालु सहित कई बुद्धिजीवी आगे आये और मार्गो को सजाने की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
चैतन्य टाइम्स में जैसे ही खबर लगी और जिम्मेदारों तक इसकी जानकारी पहुँची तो निगम के जिम्मेदार हरकत में आये और साज सज्जा की जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी,लेकिन कई बुध्दिजीवीयो का कहना है कि जो कार्य 10 दिन पहले सम्पन्न होना था उसमें इतना विलंब कियौ किया जा रहा है,निगम खुद ही अपनी विषय उतपन्न करता है।
इनका कहना है-
मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि हमारे देवास के कुछ जागरूक युवा इस बात की चिंता कर रहे थे नवरात्रि में देवास का ए.बी रोड नही सजा है में उनको यह जानकारी देना चाहूँगी की नगर निगम 8 दिन पहले टेंडर जारी कर चुका है कल ही टेंडर ओपन होगा और कल ही हम उसे वर्क आर्डर देकर डे नाईट कार्य करवाकर 3 तारीख तक देवास को रंगीन झंडों से सजा देगे-गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर नगर निगम देवास
Itni der kyu dewas sajane mai netagiri aapki jagah dharmik karya mai to active rhiye
जवाब देंहटाएं