देवास के युवाओं ने मिलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
देवास यूथ फाउंडेशन का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ
देवास।देवास यूथ फाउंडेशन द्वारा देवास शहर में विगत 7-8 महीने से सेवा कार्य किया जा रहा है। देवास यूथ फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने एक लक्ष्य बनाया ,उन्होंने 15 दिनो तक रोज 500 जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाने का लक्ष्य रखा और 13 दिन के अंदर 8021 लोगों तक खाना पहुंचाने का लक्ष्य सफल बनाया। इस कार्य से देवास यूथ फाउंडेशन का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
देवास यूथ फाउंडेशन के अभिषेक और विनीत ने बताया की उनकी टीम देवास शहर में सेवा कार्य कर रही है और अभी 13 दिन में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। इस कार्य को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।
टीम में अभिषेक बगवाना, शुभम सोनी, विनीत गुप्ता, विनोद परमार, विशाल सिंह सोलंकी(बन्ना), कल्पना परमार, निकिता गुप्ता, आरती परमार, निकिता बगवाना, अर्चना परमार और हिमांशु गरोड़ा शामिल थे।
टिप्पणियाँ