5450 क्विंटल बीज एवं अनाज अवैध रूप से रखने पर गोदाम सील
देवास।विभाग के उड़नदस्ता दल ने मेसर्स देवश्री एग्रो चिड़ावद के गोदाम का औचक निरीक्षण किया, जहां 5450 क्विंटल बीज और अनाज अवैध रूप से रखा पाया गया। बीज अधिनियम 1966 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 का उल्लंघन होने के चलते गोदाम को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, उप संचालक कृषि गोपेश पाठक और सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े भी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ