खबर का असर



नवरात्रि महापर्व पर बंद रहेगी चिकन मटन,मछली की दुकानें

देवास। चैतन्य टाइम्स से नवरात्रि महापर्व पर मटन चिकन की बिक्री पर खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए। इनकी बिक्री सीधे सीधे भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।खबर के प्रकाशन के बाद निगम के जिम्मेदारों से विषय को गम्भीरता से लिया और नवरात्रि में विक्री पर प्रतिबंध लगाया है निगम की और से खबर जारी करते हुए बताया गया कि 

नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत देवास शहर में माता टेकरी पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। माता टेकरी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और लोगों की आस्था का केन्द्र है। जन सामान्य की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए 3 से 11 अक्टूबर तक नगर निगम सीमा क्षेेत्र के समस्त  चिकन, मांस, मटन एवं मछली विक्रय की दुकाने बंद रहेंगी। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त वर्णित त्यौहार पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1965 की धारा 254,255 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र में व्यवसायरत समस्त चिकन, मटन, मछली, अंडे एवं मांस विक्रय की दुकानें एवं होटलों को प्रतिबंधित किया जाता है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें