शहर के कई वार्डो में पेवर ब्लॉक का अनावश्यक कार्य
निगम को आर्थिक नुकसान पहुँचाने की साजिश या फिर कुछ और
देवास।शहर के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक लगाने का काम जारी है, जबकि कई स्थानों पर इनका कोई औचित्य नहीं है। इस तरह के निर्माण कार्य निगम के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन रहे हैं।
विशेष रूप से कॉलोनी बाग ए सेक्टर में देखे गए दृश्य चिंता का विषय हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि ऐसे अनावश्यक कार्यों से न केवल निगम को वित्तीय नुकसान हो रहा है, बल्कि यह शहर की सुंदरता को भी प्रभावित कर रहा है। शहर के कई वार्डो में ऐसे निर्माण केवल अपनी जेबें भरने के लिए किए जा रहे है और सभी रहवासी इन निर्माण कार्यो के पीछे की मंशा समझ रहे है जो किसी से छुपा नही है। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियों को रोका जा सके और शहर के विकास को सही दिशा में ले जाया जा सके।
महापौर का कहना-
गार्डन के आसपास लोगो की सुविधा को देखते हुए व रोड़ की दोनों साइड पर पेवर ब्लॉक लगाए जाते है हालांकि पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य स्थानीय पार्षद की डिमांड पर भी किया जाता है और यह काम हो रहा है-गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर नगर निगम (देवास)
टिप्पणियाँ