मुस्लिमों की अनदेखी की तो कांग्रेस को पोलिंग पर बैठने वाला तक नहीं मिलेगा
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दी चेतावनी
देवास।मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को देवास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज शेख ने चेतावनी दी है कि यदि मुस्लिम नेताओं की अनदेखी जारी रही, तो पार्टी को पोलिंग में समर्थन नहीं मिलेगा।
हाल ही में जारी सूची में इंदौर, उज्जैन और देवास के मुस्लिम कांग्रेसियों के नाम गायब होने को लेकर शेख ने चिंता जताई है। उन्होंने इसे कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए भाजपा की राह पर चलने का संकेत बताया।
शेख ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह कांग्रेस की "मोहब्बत की दुकान" में मुस्लिम नेताओं की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है। यदि पार्टी मुस्लिम समुदाय को दरकिनार करती रही, तो उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
टिप्पणियाँ