भारत में शतरंज की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है-कलेक्टर ऋषव गुप्ता
देवास।जिला शतरंज संघ देवास और खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दसवीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता भोपाल रोड स्थित शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर ऋषव गुप्ता उपस्थित रहे। शतरंज संघ के तकनीकी निदेशक अनिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चेतन राठौड़ और सचिव पवन यादव ने भी प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल विभाग के जावेद पठान ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर 11 वर्ग
पहला: नवल नीम
दूसरा: रिद्देश अयाचित
तीसरा: यशराज थीटे
अंडर 14 वर्ग
पहला: यश वानखेड़े
दूसरा: राजवीर देवड़ा
तीसरा: इशान जोशी
अंडर 18 वर्ग
पहला: राज्यवर्धन ठाकुर
दूसरा: प्रथम विश्वकर्मा
तीसरा: गौरव बिसेन
सीनियर वर्ग
पहला: हरिओम पटेल
दूसरा: मुकेश धुरिया
तीसरा: आदित्य आचार्य
प्रतियोगिता में कुल 50,000 रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए, जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला।
आर्बिटर की भूमिका में सौरभ सोनी (इंदौर) ने कार्य किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सॉफ्ट बाल एसो. के सचिव राजीव श्रीवास्तव, शतरंज संघ के सह सचिव पावन पाटिल, पीयूष श्रीवास्तव, देवराज सांगते, मुकेश धुरिया, हरिओम पटेल, आदित्य आचार्य, कुणाल अयाचित और उदय बड़गुजर ने विशेष सहयोग दिया।प्रतियोगिता का संचालन पंकज वर्मा (सर) ने किया। संघ के सचिव पवन यादव ने इस आयोजन की जानकारी दी और सभी को धन्यवाद किया जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।
टिप्पणियाँ