मां चामुंडा सेवा समिति: 501 कन्याओं की पूजा कर कन्या भोज कराया

प्रतिदिन यज्ञ हवन के बाद महाप्रसाद का वितरण

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि महापर्व में रपट मार्ग स्थित वन परीक्षेत्र में विशाल महाप्रसादी भंडारे का दिव्य आयोजन चल रहा है। हजारों भक्त महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। नवरात्रि में 9 दिनों तक अनविरत  प्रतिदिन यज्ञ हवन, कन्या भोज के बाद मां तुलजा भवानी मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। लगभग 300 सेवादार अलग-अलग पारियों में  समिति पंडाल में भक्तों की सेवार्थ निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। 

नवरात्रि के दूसरे दिन समिति द्वारा 501 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि दानदाताओं, समाजसेवियों के अनुकरणीय सहयोग से 24 घंटे चाय सेवा, कुंटलों से हलवा, पुरी, फरियाली खिचड़ी भक्तों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को 501 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। मां चामुंडा महिला मंडल की मात्रशक्तियाँ समाजसेवीका लता चौहान, मंजू जलोदिया, संगीता जोशी, कला तंवर, सुधा सोलंकी, सुमित्रा गुप्ता, ललिता सांवलिया, रामकन्या बाई सहित समिति की मात्रशक्तियाँ अलग-अलग पारियों में अपनी सेवाएं निशुल्क प्रदान कर रही है। इस पुण्यमय कार्य में समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, राजेश गोस्वामी, दीपक मन्नू लाल गर्ग, इंदरसिंह गौड़, सुशील शिंदे, शशिकांत गुप्ता, दिनेश सांवलिया सहित समिति पदाधिकारी व समाजसेवी दिन-रात लगे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें