कांग्रेस में महापौर के अधिकांश नामों को लेकर रहस्य बरकरार

 


बताए गए आंकड़े सत्य है या अफवाह..?

देवास।चुनाव में अफवाहों का दौर का भी एक अपना ही स्थान होता है कई बार तो यह अफवाह उम्मीदवारों को जीत भी दिला देती है। जबकि कई बार यही अफवाह उम्मीदवारों को हार का मुंह देखने पर मजबूर कर देती है। ऐसे ही एक अफवाह जिसे सत्य बताने का भी प्रयास किया जा रहा है। शहर की राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वह है कांग्रेस के महापौर उम्मीदवारों की संख्या..कांग्रेस द्वारा महापौर उम्मीदवारों के आवेदनों की संख्या प्रथम बार मे ही 27 से ऊपर बताई गई। जबके पूर्ण नामो की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास भी नही है।दावेदारों की जानकारी मांगने पर कांग्रेस से जुड़े नेता भी गोलमोल जवाब देते नजर आ रहे है।

जबकि भाजपा की ओर से महापौर के विधिवत नाम जारी कर दिए गए हैं साथ ही आवेदनों का दौर अभी भी जारी है और संख्या बढ़ रही है। कांग्रेस में महापौर उम्मीदवार के रूप में जो 27 नामों के आंकड़े मीडिया को दिए गए हैं। मंगलवार तक 27 नामों में 2 नामों की और बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है। ऐसे में कांग्रेस में महापौर के उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर अब तक 29 हो गई है।जानकर यह भी बताते है कि कांग्रेस द्वारा महापौर दावेदारों के यह नाम पांच से छ माह पहले ही लिए जा चुके है।कुछ नाम तो पार्षद जैसे पद की दौड़ में भी नही है।और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन कर आवेदन मंगवाए गए है।जब पूरी पारदर्शिता से कार्य किया जा रहा है तो नामों को बताने में किस प्रकार की दुविधा कांग्रेस को हो रही है।ऐसे में इस प्रकार के उम्मीदवारों के आंकड़े जारी करना अफवाओं को जन्म दे रहा है।

मीडिया द्वारा उम्मीदवारों के नाम मांगे जाने पर भी नामों को उपलब्ध ना कराना इस अफवाह को और प्रबल बनाता है। कांग्रेस पार्टी यह सभी नाम 9 जून को होने वाली कांग्रेस की बैठक में रखेगी ऐसी जानकारी है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें