सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा महंगा
व्यक्ति को किया गिरफ्तार,अवैध हथियार बरामद
देवास।सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना व्यक्ति को महंगा पड़ा।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति को धर दबोचा।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हथियार लिये प्रदर्शन करने का वीडियो / फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के द्वारा थाना प्रभारी संजय सिंह थाना सिविल लाईन देवास को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो /फोटो में हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु निर्देशित किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजय सिंह थाना सिविल लाईन द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो / फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम को उक्त कार्य हेतु लगाया गया। आज दिनांक 7 जून 2022 को विशेष पुलिस टीम सउनि पी.सी. राजोरिया को उक्त व्यक्ति की पतारसी करते हुए हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश करते ग्राम सिंगावदा पॉवर हाउस, उज्जैन रोड़ देवास पर उक्त व्यक्ति को हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा, जिसके हाथ में एक हथियार तेज धार दार तलवार थी,जो सोशल मिडिया पर तेजी से वायर हो रहे विडियो / फोटो में उक्त व्यक्ति के द्वारा हथियार प्रदर्शित किया जा रहा था।पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछते उसने अपना नाम लाखन चौहान पिता शिवसिंह उर्फ रमेश चौहान उम्र 36 साल निवासी ग्राम सिंगावदा उज्जैन रोड़ देवास का बताया। उक्त व्यक्ति द्वारा लोहे की तेज धारदार तलवार बिना लाईसेंस हथियार रखने का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर आरोपी लाखन के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर हथियार के संबंध मे पुछताछ हेतु अभिरक्षा मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक संजय सिंह, सउनि पी.सी. राजोरिया, आर.727 राहुल, आर. 761 राहुल राणा की विशेष सराहनीय भुमिका रही है। उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाने का चलन हो गया है।उक्त कार्यवाही के बाद कुछ हद तक इस प्रकार के वीडियो और फ़ोटो पर लगाम लगेगी।
टिप्पणियाँ