मतदान से पहले कही बिखरना जाए कांग्रेस

 


क्या आलाकमान के निर्णय से खुश नहीं है कार्यकर्ता?

प्रत्याशी घोषणा के बाद भी पार्टी कार्यालय पर कोई हलचल नही

देवास। हर पार्टी में अंदरूनी खींचतान तो चलती ही है,लेकिन यह सब भूलकर पार्टी खासकर चुनावों में एकजुटता का परिचय देती है। लेकिन वर्तमान में धैर्य और पार्टी के प्रति समर्पण भावना हर पार्टी में कम होती जा रही है। बात अभी कांग्रेस की हो रही है देवास नगरीय निकाय चुनाव में 2 दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने महापौर पद पर प्रत्याशी की घोषणा की ,बाहरी व स्थानीय मुद्दे को विराम देते हुए स्थानीय प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास को महापौर का टिकिट दिया गया। घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक अजब सी भाषा शैली में विरोध प्रकट का दौर जारी है और यह विरोध कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता ही कर रहे हैं।श्री व्यास के बीते राजनीति कार्यकाल पर भी टीका टिप्पणी करते देखे जा रहे है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता का त्याग पत्र

इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शास्त्री द्वारा अनुशासन समिति अध्यक्ष पद से त्याग पत्र से माहौल और गर्मा गया। हालांकि इसके पीछे कई कारण चर्चा में है लेकिन बीच चुनावी दौर में इस प्रकार के त्याग पत्र से कई विषयों को जन्म हो गया हैं।

वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

महापौर उम्मीदवार श्रीमती विनोदिनी व्यास का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महापौर पद पर अपनी उम्मीदवार धर्मपत्नी को रमेश व्यास राजनीति की शिक्षा देते नजर आए।इस वीडियो में कुछ और लोगो की भी आवाजे सुनाई दे रही है। जो श्रीमती व्यास को कैमरे के सामने संतुलित जवाब देने की बात कह रहे है।इस वीडियो के वायरल होते ही विरोधी पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया जो आने वाले दिनों में आग में घी डालने का काम करेगा।यह वीडियो आगे भी अपना रंग दिखायेगा इसकी पूरी उम्मीद है। हालांकि इस वीडियो पर भाजपा सहित खुद कांग्रेस से जुड़े लोग व्यंग कस रहे है।

पार्टी कार्यालय पर कोई हलचल नही

छोटे-छोटे अवसर पर या पदों की नियुक्ति के बाद पदाधिकारी तुरंत कार्यालय की ओर अपना रुख करते हैं। लेकिन महापौर जैसे प्रत्याशी की घोषणा के बाद भी अब तक पार्टी कार्यालय पर कोई भी हलचल नहीं दिखाई दी है ना हीं महापौर प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं ऐसे में कई चर्चाएं शुरू हो गई है की चुनाव में सक्रिय नेता प्रत्याशी को दरकिनार कर रहे हैं।

पार्टी की इस खींचतान ने गुटबाजी को उजागर करके रख दिया है। अब देखना यह है कि बिखरी हुई कांग्रेस चुनाव में एकजुट होकर आगे बढ़ती है या मतदान से पहले ही पूरी तरह से बिखर जाएगी।दूसरी और पार्टी से जुड़े नेताओ का कहना है कि महापौर प्रत्याशी का असर पार्षद पर भी पड़ता है।ऐसे में पार्षद पद पर इस प्रकार की खींचतान देखने हो मिल सकती है क्या पार्टी इससे उभर पाएगी यह विषय देखने लायक होगा। राजनीति का यह अंदरूनी खेल कांग्रेस को किस दिशा में ले जाएगा यह बहुत जल्द सबके सामने आ जायेगा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें