प्रेक्षक सी.बी.सिंह ने देखा मतदान सामग्री वितरण कार्य
कलेक्टर,एसपी ने मतदान दलों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
दूसरे चरण में देवास, टोंकखुर्द तथा सोनकच्छ विकासखण्ड में मतदान
देवास। देवास जिले में दूसरे चरण में देवास, टोंकखुर्द तथा सोनकच्छ विकासखण्ड में मतदान 1 जुलाई 2022 को होगा। जिले में दूसरे चरण में 8 जिला पंचायत सदस्य, 65 जनपद पंचायत सदस्य, 221 सरपंच, 3615 पंच पदों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में देवास, टोंकखुर्द तथा सोनकच्छ विकासखण्ड में मतदान के लिए 656 मतदान केन्द्र बनाये गये है। दूसरे चरण में 3 लाख 49 हजार 310 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 1 लाख 80 हजार 486 पुरूष मतदाता, 1 लाख 68 हजार 820 महिला मतदाता तथा 04 अन्य मतदाता है।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने उत्कृष्ट विद्यालय देवास और सोनकच्छ में मतदान सामग्री वितरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करें।अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निवार्चन के लिए नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त आय.ए.एस सी.बी. सिंह ने सोनकच्छ में मतदान सामग्री वितरण कार्य देखा।
देवास विकासखण्ड में 1 लाख 59 हजार 874 मतदाता है। जिसमें 81 हजार 995 पुरूष मतदाता, 77 हजार 877 महिला मतदाता तथा 2 अन्य मतदाता है। मतदान के लिए 301 मतदान केन्द्र बनाये गये है। टोंकखुर्द विकासखण्ड में 91 हजार 34 मतदाता है। जिसमें 47 हजार 398 पुरूष मतदाता तथा 43 हजार 636 महिला मतदाता है। सोनकच्छ विकासखण्ड में 98 हजार 402 मतदाता है। जिसमें 51 हजार 93 पुरूष मतदाता, 47 हजार 307 महिला मतदाता तथा 2 अन्य मतदाता है।
जिला पंचायत सदस्य के मतों का विकास खंडस्तरीय सारणीकरण 14 जुलाई को करने के उपरांत जिला मुख्यालय पर सारणीकरण करते हुए निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।
टिप्पणियाँ