मतदान के महत्व को समझाते हुए आमजन को किया जागरूक


ईवीएम मशीन की जानकारी दी

देवास। मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम द्वारा नगर निगम कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। साथ ही ईवीएम मशीन की विशेषताओं के बारे में बताया। मतदान वाले दिवस पर महापौर प्रत्याशी व वार्ड पार्षद के चुनाव हेतु ईवीएम मशीन अलग-अलग होगी जिसमे एक ईवीएम मशीन महापौर प्रत्यासियो मतदान के लिए एवं दूसरी मशीन वार्ड पार्षदो के मतदान के लिए होगी। इस प्रकार दोनो ही ईवीएम मशीनो माध्यम से मतदान होगा। इस हेतु निगम की टीम द्वारा ईवीएम मशीन की विशेषताओ के साथ मतदान किये जाने की पद्धती को समझाया जा रहा है।सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे 13 जुलाई को नगर पालिक निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षदो के चुनाव मे मतदान केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करें।  निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित कर शत-प्रतिशत मतदान की अपील मतदाताओं से की जा रही है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें