शहर के मुख्य मार्ग की स्थिति चिंताजनक


नवरात्रि पर्व पर भी नही दिया जा रहा है ध्यान

देवास। शहर मे मार्गो को बेहतर बताने का दावे करने वाले जिम्मेदार शायद शहर की स्थिति से भलीभाँति अवगत नही,अनेकों बार शिकायत व खबरों के प्रकाशन के बाद भी हालात में सुधार नही करते हुए उसे गम्भीर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।शहर के सबसे बड़े नवरात्र त्योहार जिसकी ख्याति पूरे विश्व मे है उस समय भी जिम्मेदारों का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिल रहा है।इंदौर ब्रिज से लेकर एलएनबी क्लब तक मुख्य मार्ग पर काले पत्थर की चुरी बिखरी हुई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवरात्रि चल रही है हमने कई लोगो को नंगे पैर जाते हुए देखा है माता की भक्ति ही है जो इतना साहस करने की शक्ति दे रही है वर्ना इस बिखरी हुई चुरी पर चलना आसान नही है ये सुई की तरह पैर में घुस कर घाव बना देती है।जिम्मेदार भी जानते हैं कि नवरात्रि में 9 दिन तक श्रद्धालु इन मार्गो का उपयोग कर नंगे पैर यात्रा करके माता टेकरी पर दर्शन करने जाते हैं बावजूद अभी भी मार्ग की इस प्रकार की स्थिति अपने दायित्व को सही ढंग से नहीं निभाना दर्शा रही है।कई मार्गो की ऐसी ही स्थिति है सीढ़ी द्वार के आसपास भी यही स्थिति बनी हुई है।ऐसी स्थिति देखकर शहर की जनता यही पूछ रही है कि सब पता होने के बाद भी शहर के बड़े बड़े नेता और जनप्रतिनिधि क्या कर रहे..?

देखे वीडियो


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें