देश की धरोहरों को प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों में सोपते जा रहे हैं-जय प्रकाश अग्रवाल
एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है राहुल गांधी
देवास- कांग्रेस सेवादल ने अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से शताब्दी संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा से पहले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें एआईसीसी के मध्य प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल,सह प्रभारी सीपी मित्तल सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उपस्थित थे।वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला साथ ही साथ केंद्र सरकार पर कई आरोप भी लगाए।
यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सफेद वस्त्र एवं सफेद गांधी टोपी लगाए एक साथ चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। कांग्रेस ने यात्रा के माध्यम से देश में एकता और भाईचारा बना रहे यह सन्देश दिया। देश को बांटने की जो साजिश की जा रही है, उससे देश के लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से यात्रा आयोजित की गई है।
यात्रा का शुभारंभ शिवाजी उद्यान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। संकल्प यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मल्हार स्मृति मंदिर में पहुंची। जहां यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आज देश किधर जा रहा है यह सोचने वाली बात है। जिस देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले या झूठे वादे करें उस पर देश के लोग कैसे भरोसा करे । कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक बड़ी मेहनत से इस देश को संवारा है,लेकिन आज एक एक चीज जो देश के लिए महत्वपूर्ण थी उन्हें बेचा जा रहा है। फिर चाहे वह एयरपोर्ट की बात हो या रेल की। देश की धरोहरों को प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों में सोपते जा रहे हैं। एक ओर हमारे नेता राहुल गांधी आज देश की एकता और अखंडता के लिए हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सेवादल कि जो शताब्दी वर्ष को लेकर यात्रा निकल है यह प्रदेश का पहला प्रयोग है प्रदेश में पहली बार यह यात्रा देवास में निकाली जा रही है। इसके बाद पूरे प्रदेश में इस तरह की यात्रा आयोजित की जाएगी। सह प्रभारी सीपी मित्तल, जिला प्रभारी योगेश यादव, मप्र सेवादल अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह हरबंस, मप्र महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, मप्र सेवादल प्रभारी के के पांडे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने किया व आभार गजानन तिवारी ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश कुंडल, भगवान सिंह चावड़ा, जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, रेखा वर्मा, जयसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, कमल वास्कले जय नारायण पटेल, बने सिंह अस्ताया, अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, नंदकिशोर पोरवाल, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, निलेश वर्मा, राहुल पंवार, दीपेश हरोडे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने दी।
टिप्पणियाँ