अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल जप्त


देवास। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने “नशे पर प्रहार" अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।थाना सिविल लाईन ने निर्देशों का पालन करते हुए संघन चेकिंग जारी रखी थी।दिनांक 29.10.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत कच्चा रास्ता प्रताप नगर देवास तरफ से एक व्यक्ति एक होण्डा साईन कंपनी की स्लेटी रंग की मोटर सायकिल क्रमांक MP09MT6174 से दो सफेद रंग की केनो मे कच्ची हाथ भटटी की शराब लेकर कही जाने वाला हैं। बताये स्थान व हुलिये का व्यक्ति उसी रास्ते पर आता दिखाई दिया, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए शाहिद उर्फ सईद उर्फ जस्सी पिता शाकिर कुरेशी उम्र 40 साल निवासी मोहसीनपुरा इमाम चौक थाना नाहर दरवाजा देवास हाल मुकाम शेख कल्ब चौराहा देवास को पकड़ा,कब्जे वाली मोटर सायकिल पर दो सफेद रंग की केन बधी थी जिसमें कच्ची हाथ भटटी की शराब दोनो केनो में करीब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर भरी होना पाया गया।  शराब किमती करीब 6 हजार रूपये व एक होण्डा साईन गाड़ी की कीमती करीबन 40,000/- रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस ली गई। थाना सिविल लाईन में आरोपी शाहिद के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 507 / 2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। आरोपी पर सिविल लाईन, कोतवाली, नाहर दरवाजा में विभिन्न धाराओं में 14 आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं। 

थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक  संजय सिंह, उनि सरदार मण्डलोई, प्र.आर. 352 रवि पटेल, प्र. आर. 842 लेखराज, आर.695 पंकज अजनोदिया, आर. 814 लोकेश मुकाती, म. आर. 875 रीना की विशेष भूमिका रही हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से भी पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें