देवास,इंदौर की वन विभाग टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया

 


देवास।वन परिक्षेत्र उदयनगर के ग्राम मगरादेह में वन विभाग टीम तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। वन संरक्षक पी एन मिश्रा के निर्देशन में यह रेस्क्यू किया गया। गांव में तेंदुए आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। देवास एवं इंदौर की रेस्क्यू टीम द्वारा 23 अक्टूबर को दोपहर 11 से 2 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया तथा तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तेंदुए को इंदौर रवाना किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि त्योहारो की खुशी में तेंदुए के कारण डर का माहौल था।तेंदुए के पकड़े जाने के बाद खुशी छा गयी है ग्रामीणों ने टीम को धन्यवाद दिया। देवास रेस्क्यू टीम के प्रभारी तुलसीराम कहार, विशेष सहायक राजेश चौहान, अंकित मंडलोई, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश चौधरी, उदयनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी बिसन सिंह मौर्य, विष्णु पटेल, योगेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सादिक खान, अभिषेक वर्मा, नारायण डावर आदि इस रेस्क्यू टीम का हिस्सा थे । उक्त जानकारी हेमराज गोखले ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें