देवास नगर निगम को मिला बड़ा अवार्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिया गया अवार्ड,पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया
देवास।आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अवार्ड 2021 में देवास नगर निगम को दूसरा स्थान प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है।भारत सरकार द्वारा देवास नगर निगम को उत्कृष्ट कार्य के लिए फिर एक बार और पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पुरस्कार 2021 के अंतर्गत पूरे देश की नगर निगमों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों में सर्वोत्तम प्रदर्शन किए जाने पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों में देवास नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजकोट (गुजरात) में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को प्रदेश का यह पुरस्कार सोपा।मध्य प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 8 श्रेणी में अवार्ड प्राप्त हुए हैं।देवास को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल,सभापति रवि जैन एवं आयुक्त विशाल चौहान ने नगर निगम की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा मेहनत और लगन से कार्य करने पर हमने यह सफलता हासिल की है।
टिप्पणियाँ