पति पहले मजदूरी करते थे, अब खुद का वाहन चलाते है।आजीविका मिशन ने मेरा जीवन बदल दिया-श्रीमती रमा चावले


मुख्‍यमंत्री ने देवास जिले की स्‍व सहायता समूह की दीदियों से किया संवाद

देवास। भाईदूज के अवसर पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्‍य प्रदेश राज्‍य ग्रामीण आ‍जीविका मिशन के स्‍वसहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। देवास जिले के कन्‍नौद की रहने वाली स्‍वसहायता समूह की श्रीमती रमा चावले से भी मुख्यमंत्री ने संवाद किया। राधा कृष्‍णा स्‍व सहायता समूह की सदस्‍य रमा चावले ने सबसे सर्वप्रथम मुख्‍यमंत्री को भाईदूज की बधाई दी। मुख्‍यमंत्री ने भी स्‍व सहायता समूह की सभी दीदियों को भाईदूज की बधाई दी।  

रमा ने अपने जीवन मे आये बदलाव के बारे में बताते हुए  कहा कि वह राधा कृष्‍णा स्‍व सहायता समूह की सदस्‍य है। आजीविका मिशन ने नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व प्रदान किया है। आजीविका मिशन ने उनका जीवन बदल दिया है। उन्‍होंने स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से दो साल पहले 75 हजार का लोन लेकर पिकअप वाहन खरीदा था। उन्‍होंने अभी धनतेरस को पुराना पिकअप वाहन विक्रय कर समूह एवं बैंक से ऋण लेकर 7 लाख 50 हजार का नया पिकअप वाहन खरीदा है। रमा दीदी ने कहा कि पहले उनके पति मजदूरी करते थे। अब उनके पति खुद का पिकअप वाहन चलाते है। अब उनकी मासिक आय 25 से 30 हजार रूपये है। समूह से जूड़ने से हमारे विचार व हमारे आत्मविश्वास को बहुत मजबूती मिली है।

इस दौरान एनआईसी कक्ष देवास में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, डीपीएम शिला शुक्‍ला सहित स्‍व सहायता समूह सदस्‍यों की दीदियां उपस्थित थी।

देखे वीडियो...


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें