माता टेकरी पर प्रशासन के साथ विद्यार्थी परिषद के छात्र,छात्राएं व कार्यकर्ता भी जुटे हैं सेवा कार्य में
देवास-इस वर्ष माता टेकरी पर दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही, जिला प्रशासन को भी पहले से इसका आभाष था।इसी के चलते प्रशासन पूरी मेहनत के साथ व्यवस्थाओं को संचालित कर रहा है, विभिन्न सामाजिक संस्थाए भी नवरात्रि में अपनी सेवाएं दे रही है,वही दूसरी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेवा परमो धर्म संकल्प के साथ माता टेकरी पर अपनी सेवा कार्य मे जुटी हुई है।परिषद से जुड़े छात्र, छात्राएं व कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सेवा कार्य मे लगे हुए है। दर्शनार्थियों की भीड़ कंट्रोल करना, व्हीलचेयर पर भक्तों को दर्शन करवाने माँ के दरबार तक ले जाना,स्वच्छता बनाये रखना व लोगों के जूते चप्पल तक संभालने का कार्य कर रहे है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी ने बताया हमने माता टेकरी पर सेवा कार्यों के लिए एक टीम बनाई है। जिसमें नो दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता है स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के नाम से अपनी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रशासन के सहयोग से दे रहे है। विकलांग लोगों को दर्शन करवाना, व्हील चेयर पर लोगों को दर्शन करवाना, स्वच्छता रखना, किसी के घूम जाने पर उसे उसकी जगह तक पहुंचना, जैसे विभिन्न कार्यों को नो दिन में सेवा के रूप में छात्र छात्राओं ने किया है। यह साल हमारा प्रथम वर्ष है अब प्रतिवर्ष इस तरह की सेवाएं विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राएं देते रहेंगे। किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो यह एजेंडा हमारा रहेगा। इसके अलावा भी अन्य जिलों में हम अपनी सेवाएं दे रहे है।
देखे वीडियो..
टिप्पणियाँ