किशोर पर अपने अधिकारी होने का रुबाब दिखाते हुए निगम यंत्री का वीडियो वायरल

खुद को सुरमा समझने वाले यंत्री निगम बैठक में चढ़े थे जनप्रतिनिधियों के हत्थे,थाने के चक्कर भी काटने पढे थे 

किशोर के मन मे निगम के प्रति नकारात्मक भाव गाड़ने में कामयाब रहे यंत्री वर्मा

देवास।नगर निगम देवास अपने व्यवहार के प्रति कितना उदार है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख कर लगाया जा सकता है।पूरे प्रदेश में अपने कमीशन के लिए चर्चाओं ने रहने वाला देवास नगर निगम अब अपने अनुचित व्यवहार के लिए भी देवास की जनता के दिलो में लगातार जगह बना रहा है।

गुरुवार दोपहर निगम अमला आवास नगर में पैकी के प्लॉट पर बिना अनुमति के बनाए जा रहे मकान का आगे का हिस्सा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान मकान टूटता देख मकान मालिक का किशोर पुत्र भावुक हो गया। उसकी नगर निगम पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा से जमकर बहस हुई बहस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यपालन यंत्री  से किशोर कहते हुए नजर आ रहा है कि आप ऐसे कितने घर तोड़ेंगे, देखते हैं। मेरे पिता ने मेरे पैदा होने से पहले की मेहनत की पूरी पूंजी इस घर में लगा दी। अब मैं पीएससी करूंगा। मैं आपकी नौकरी खतरे में नहीं डालना चाहता। यह सुन वर्मा आक्रोशित होकर बोले कि अबे जा बे... तू क्या नौकरी खतरे में डालेगा।जिगर लेकर चलते हैं हम लोग....। मकान मालिक के किशोर पुत्र ने कहा कि आप बड़े है, मैं छोटा हूं इसलिए सम्मान से बात कर रहा हूं तो वर्मा बोले कि इसीलिए तुझे बेटा-बेटा कहकर बोल रहे हैं। किशोर ने कहा कि मैं भी आपको सम्मान दे रहा हू तो वर्मा ने कह दिया सम्मान नहीं देगा तो क्या करेगा। 

भावुक किशोर बोला कि मैं कुछ नहीं कर सकता, मेरी कोई औकात नहीं लेकिन आप यह क्या कर रहे हैं। मेरी इस साल 11वीं कक्षा है। इसके बाद 12वीं करनी है और उसके बाद कॉलेज । अब कुछ नहीं हो सकता, सब मेहनत गई हमारी। इस पर वर्मा ने फिर आक्रोशित होकर कहा कि थाने की पुलिस खड़ी हैं, कागज पर लिखकर मेरे नाम की कम्प्लेन कर दें न इस घटनाक्रम के बाद किशोर के पिता निलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।


बड़बोले यंत्री के बोल...

मामले में कार्यपालन यंत्री वर्मा ने बताया कि आवास नगर में बिना निर्माण अनुमति के पैकी के प्लॉट पर मकान बनाया जा रहा था। इसे रोकने के लिए हमने बोला था। बाद में नोटिस भी दिया था, लेकिन इन्होंने निर्माण जारी रखा। शासन ने पैकी के प्लॉट पर निर्माण करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसीलिए आज कार्रवाई की गई है।

नामांतरण कराया है टैक्स भी भरा है फिर भी गलत बताकर तोड़ दिया....

मकान मालिक निलेश शर्मा ने बताया मेरा मकान पैकी के अंतर्गत आता है। नगर निगम जाकर बार-बार पूछा तो कहा गया कि मलबा रसीद व टैक्स भरकर मकान बना सकते हो। देवास में पैकी के बहुत से मकान है। आपकी नक्शा पास नहीं होगा न परमिशन मिलेगी, लेकिन मकान बना सकते हो। इसका मैंने टैक्स भी भरा। इसके बाद इन्होंने नोटिस भी भेजे और मैंने नोटिस का जवाब भी दिया। कंपनी में मजदूरी करता हूं। 24 साल पहले यह प्लॉट मेरे पापा ने लिया था और आज इसे बना रहा हूं तो ये लोग तोड़ रहे हैं। मकान का टैक्स जमा हो गया। नामांतरण भी करवा लिया था। ये विभिन्न माध्यमों से रुपयों की मांग कर रहे थे, लेकिन में इतना सक्षम नहीं की दे सकूं।

परिषद की बैठक में चढ़े थे हत्थे

नगर निगम परिषद की पहली बैठक में यंत्री वर्मा जनप्रतिनिधियों के हत्थे चढ़े थे। कई सवालों के वह जवाब नहीं दे पाए और जिन सवालों के जवाब दिए हैं उसमें से भी जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हुए थे।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनकी इस शैली निदा की थी और सभापति ने भी उन्हें तैयारी से आने का और जनप्रतिनिधियों को सन्तुष्ठ करने की बात कही थी।इसका साथ ही एक घटना क्रम में यंत्री वर्मा थाने के चक्कर भी काट चुके थे।समझौते के बाद मामला शांत हुआ था।कई जनप्रतिनिधि उनके व्यवहार की शिकायत भी कर चुके है, लेकिन उन्हें निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का आर्शीवाद प्राप्त होने के कारण आज तक यंत्री पर कोई कार्यवाही नही हुई है।

निगम की इस शैली की हो रही है निंदा....

पूरे घटनाक्रम की खबरों के प्रकाशन के बाद आम जनता तक यह जानकारी पहुँची।सभी ने निगम यंत्री की इस अनुचित शैली का जमकर विरोध किया।चर्चाओं के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी का दौर भी चला और शहर रहवासियों ने इसे गलत बताया।

शहर के बड़े जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी...

पूरे घटनाक्रम के बाद से ही शहर के तमाम जनप्रतिनिधियो ने चुप्पी साध ली है। क्योंकि इस बार कार्यवाही शहर की आम जनता पर हुई है। इसीलिए सत्ता और विपक्ष दोनों ही कुछ बोलने से बच रही हैं इसमें उनका क्या हित है यह तो सभी भलीभाँति जानते है।अब देखना यह है कि कौंन सा जनप्रतिनिधि सहानुभूति दिखाता है और किसे यंत्री की शैली पसंद आती है और उनका साथ देता है।

देखे वीडियो...

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें