आदिवासी महिला व युवक की मौत
मुख्यमंत्री का फूंका पूतला,युकां का जंगी प्रदर्शन
देवास। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि इंदौर के महू में आदिवासी महिला और युवक की मौत से शुरू हुआ बवाल प्रदेश में कई जगह आग पकड़ रहा है। उपरोक्त घटना के विरोध में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पूतला फूंकते हुए दोषियों पर 302 की कार्यवाही की मांग की।कांग्रेसजन सयाजीद्वार पर एकत्रित हुए। जहां भारी पुलिस बल के बीच जमकर नारेबाजी करते हुए एक के बाद एक मुख्यमंत्री के कई पूतले फूंके गए।हालांकि कई पूतले पुलिस से छुड़ा लिए लेकिन 1 से 2 पुतले फूंकने में कार्यकर्ता कामियाब हुए।इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी भी हुई,बावजूद कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस द्वारा पानी की बौछार की गई, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की जख्मी होने की बात सामने आई है,वही पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह चावड़ा प्रदर्शन के दौरान गश्त खाकर गिर पड़े जिन्हें अन्य कार्यकर्ताओ ने संभाला।
नतीजतन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि महू में पुलिस फायरिंग में हमारे जिस निर्दोष आदिवासी भाई भेरूलाल की मौत हुई है, हृदय विदारक घटना है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। युवक कांग्रेस मांग की है कि जिन पुलिसकर्मियों ने फायंिरंग की और आदिवासी युवक की मौत हुई है उस पुलिसकर्मी पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। घटित इस घटना की जाँच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करावाई जाए। साथ ही युवती के साथ घटित घटना के आरोपियों को फाँसी की सजा दी जाएं।
प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, भगवान सिंह चावड़ा, शौकत हुसैन, प्रदीप चौधरी, प्रवेश अग्रवाल, नजर मामू, रमेश व्यास, संतोष मोदी, जाकीर उल्ला शेख, सुधीर शर्मा, अनिल गोस्वामी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रतिक शास्त्री, लुकमान अली, रितेश शर्मा, बनेसिंह, अनुपम टोप्पो, राकेश मिश्रा, इम्तियाज शेख भल्लू, विनोद भाई, मलखान सिंह देवड़ा, तनवीर शेख, लक्ष्मण, विनोद राठौर, अखिलेश मल्होत्रा, अबरार गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ