हिंदू नववर्ष के प्रारम्भ पर पौधों को संतान की तरह बड़ा करने का लिया संकल्प
देवास। दिनांक 22 मार्च 2023 हिंदू नव वर्ष,गुड़ी पड़वा के अवसर पर बद्रीश्वर महादेव सेवा समिति देवास के द्वारा नव वर्ष ,सृष्टि सेवा संकल्प संस्था के सहयोग से बद्रीधाम नगर के गार्डन में,सृष्टि जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे वितरित किए गए एवम सभी महानुभाव भक्त जन कालोनी वासीयो को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए जाने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर बद्रीधाम नगर ,जवाहर नगर ,अर्चना विहार ,दुर्गा नगर के कालोनी निवासियों ने पौधे प्राप्त कर पौधे बड़े करने का संकल्प लिया ।सृष्टि सेवा संकल्प संस्था के संजय कसेरा,उद्यानिकी विभाग के आकाश दीप जैन साहब,एडवोकेट प्रशांत शर्मा की उपस्थिति में पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला पुरुष बच्चो को विशेष उपस्थिति रही।बद्रीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा सभी महानुभाव का आभार व्यक्त किया गया।
टिप्पणियाँ