माता टेकरी स्थित दानपेटियों की गणना
5 लाख से अधिक की राशि सहित अमेरिकी डालर व चांदी के सिक्के प्राप्त हुए
देवास।चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले जिला प्रशासन माता टेकरी पर अपनी तैयारियों को लेकर लगातार बैठक कर आवश्यक कदम उठा रहा है। इसी क्रम में माता टेकरी पर स्थित दान पेटियों को भी खोला गया। शुक्रवार 17 मार्च को दान पेटी खोलकर अब तक के चढ़ावे की राशि की गणना की गयी। भारतीय मुद्रा के साथ अमेरिकी डॉलर,चांदी के सिक्के और आभूषण भी प्राप्त हुए है। गणना की पूरी प्रक्रिया तहसीलदार पूनम तोमर की निगरानी में संपन्न हुई।
शुक्रवार 11 बजे से दान पेटी खोलकर दान की गणना को प्रारंभ किया गया जो शाम लगभग 4 बजे तक पूरी हुई। करीब दो दर्जन कर्मचारी सहित अधिकारी ने इस गणना को पूरा किया। तहसीलदार पूनम तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मंदिरों की 10 दानपेटीयो से आई राशि की 506271 रु. है। साथ ही दो अमेरिकन डालर, दो चांदी के सिक्के और चांदी के पायल भी इन दानपेटियों से निकली है।
टिप्पणियाँ