म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ पूरे प्रदेश में पत्रकारों की आवाज को बुलंद करते आया है-आनंद गुप्ता
पत्रकारों को एक जुट करने में श्रमजीवी संगठन हमेशा से ही अग्रणी रहा है-अतुल बागलीकर
देवास शहर इकाई का कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
देवास। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ देवास के महासचिव चेतन राठौड़ ने बताया कि शहर इकाई का कार्ड वितरण कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय रूप में सम्पन्न हुआ। श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश में हमेशा से ही पत्रकारों की आवाज को बुलंद करते आया है।संघ द्वारा पत्रकारों के हित में कई मांगो को रख कर उसे पूरा भी करवाया जा चुका है और जो मांगे शेष रही है उसके लिए समय समय पर सरकार को अवगत करवाकर आंदोलन भी कर रहा है। प्रदेश ही नही पूरे भारत वर्ष में संघ की अपनी एक अलग पहचान है।उक्त विचार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के देवास जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने सदस्यों के कार्ड वितरण कार्यक्रम में रखें।देवास स्थित आशीर्वाद होटल में शहर इकाई के सदस्यों का कार्ड वितरण कार्यक्रम रखा गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ने मौजूद देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर कर ने संगठन के कार्यो की प्रशंसा करते हुए,संगठन को पत्रकार हितों के लिए हमेशा एक जुट रहने की बात कही।अतिथि के रूप में उपस्थित संभागीय इकाई के पदाधिकारी खूबचंद मनवानी ने कहा कि में संगठन को पिछले 20 वर्षों से जुड़ा हँू। पत्रकार हितों के लिए संगठन ने जो कार्य किये है उसकी का परिणाम है कि आज प्रदेश मे पत्रकारों को कई प्रकार की सुविधा मिल पा रही है। अतिथि के रूप में मौजूद चेतन उपाध्याय ने संगठन के मुखिया शलभ भदौरिया की उन बातों से सबको अवगत जब उन्होंने देवास इकाई को सबसे सक्रिय इकाई बताते हुए प्रशंसा की थी और आज भी देवास इकाई अपने उन्ही उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।
टिप्पणियाँ