देवास की रोहिणी को बैंकॉक थाईलैंड में मिला फेयर प्ले अवॉर्ड 2023



एशियन चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मिला अवॉर्ड

देवास।  24 फरवरी से 28 फरवरी तक  बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित सातवीं एशियन जु-जित्सु प्रतियोगिता 2023 में देवास की रोहिणी कलम एवं वैदेही शर्मा व ग्वालियर के जवान सिंह द्वारा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया गया एवं इन खिलाडिय़ों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। इन खिलाडिय़ों के कोच व मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष सेंसाई विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि रोहिणी कलम को एशियाई महाद्वीप में फेयर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एशियन चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों खिलाड़ी को दिया जाता है जो कि इस बार यह अवार्ड भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली रोहिणी कलम को दिया गया। इस उपलब्धि पर जु-जित्सु  एसोसिएशन ऑफ इंडिया के  अध्यक्ष सेंसाई विनय जोशी एवं महासचिव सेंसाई अमित अरोरा द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश आगमन पर मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ द्वारा खिलाडिय़ों को पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। संस्था संरक्षक गायत्री राजे पवार विधायक देवास, विक्रम सिंह पवार महाराज, गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर ,सुभाष शर्मा पूर्व महापौर ,जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर ,प्रेम परमार आदि लोगों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी। 

रोहिणी ने बताया कि मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ अपने कोच विजेंद्र खरसोदिया सर को देना चाहूंगी कि उनकी मेहनत से उनके दिए गए प्रशिक्षण से आज मुझे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। साथ में ही मैं जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  सेंसाई विनय जोशी एवं सेंसाई अमित अरोरा का भी धन्यवाद प्रकट करना चाहूंगी कि आज उनके मार्गदर्शन की वजह से इस खेल को इतनी ऊंचाइयों प्राप्त हो रही हैं और मेरी उपलब्धियों को देखते हुए मुझे यह अवार्ड  दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं सभी भारतीय खिलाडिय़ों का है जो जु-जित्सु खेल से प्यार करते हैं और इस खेल में अपना सुनहरा भविष्य बनाने के लिए मेहनत करते हैं मैं उन सभी सम्मानित जनों का भी धन्यवाद प्रकट करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया अपना सहयोग प्रदान किया जिन के सहयोग से आज मैं जिस स्थान तक पहुंची हूॅं।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें