प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण



प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास मधुसूदन मिश्र के द्वारा जिला जेल देवास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलाषा एन. मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. रविकांत सोलंकी एवं जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे उपस्थित थे।


जेल निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने बैरक में जाकर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया तथा जेलबंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे-भोजन, पेयजल, वस्त्र, मनोरंजन के साधन एवं साफ-सफाई के बारे में चर्चा की। जेल परिसर में स्थित खाद्यान्न कक्ष का भी निरीक्षण किया जिसमें रखी हुई खाद्यान्न जैसे-दाल, आटा, मसाले व अन्य खाद्य पदार्थों का अवलोकन किया। जेल में महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, आहार के संबंध में भी जानकारी ली।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को जेल में स्थापित शौचालय, स्नानागार, जेल परिसर एवं बैरक की नियमित रूप से साफ-सफाई करने एवं जेल में निरूद्ध जेल बंदियों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों ने अपनी समस्याएं प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय को बताई जिसका उचित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिलाषा एन. मवार ने जेलबंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकार, जमानत के अधिकार, प्लीबारगेनिंग एवं अन्य कानूनी जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें