आनंद मार्ग के संस्थापक एवं मार्गगुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 103 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया


देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास सेवा धर्म मिशन के भुक्तिप्रधान हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि आनंद मार्ग के संस्थापक एवं मार्गगुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 103 वां जन्मोत्सव 23 मई वैशाखी पूर्णिया को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया।एवं आनंद मार्ग जाग्रति आश्रम क्षिप्रा में भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।  इस अवसर पर  3 घंटे का अष्टकाक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम का अखंड कीर्तन भी किया गया, नारायण सेवा के साथ ही शरबत  का वितरण किया गया एवं शोभायात्रा भी निकाली गई।

मार्गगुरु दिव्य वाणी को विभिन्न भाषाओं में जैसे संस्कृत ,अंग्रेजी, बांग्ला, हिंदी ,भोजपुरी ,मगही ,छत्तीसगढ़ी एवं विभिन्न भाषाओं में पढ़ा गया। इस अवसर पर आचार्य शांतव्रतानंद अवधूत ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि, वैशाखी पूर्णिमा के दिन गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म 1921 में  वैशाखी  पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था। परिवार का दायित्व निभाते हुए वे सामाजिक समस्याओं के कारण का विश्लेषण उनके निदान ढूंढने में एवं लोगों को योग साधना आदि की शिक्षा देने में अपना समय देने लगे। सन 1955 में उन्होंने आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना बिहार के जमालपुर में की गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने समझा कि जिस जीवन मूल्य भौतिकवाद को वर्तमान मानव अपना रहे हैं उनके शारीरिक व मानसिक और ना ही आत्मिक विकास के लिए उपयुक्त है। अतः उन्होंने ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया जिसमें हर व्यक्ति को अपने सर्वांगीण विकास करते हुए अपने मूल्य को ऊपर उठाने का सुयोग प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य को शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है और समाज का कर्तव्य है कि इस अधिकार को ठीक से स्वीकृति दे। वे कहते थे कि कोई भी घृणा योग्य नहीं किसी को शैतान नहीं कह सकते, मनुष्य जब शैतान या पापी बनता है जब उपयुक्त परिचालन पथ निर्देशन का अभाव होता है। वह अपने कुप्रवृत्तियों के कारण बुरा काम कर बैठता है। यदि उनकी कुप्रवृत्तियों को सुप्रवृत्तियों की ओर ले जाया जाए तो वह शैतान नहीं रह जाएगा। हर एक मनुष्य देव शिशु है इस तत्व को मन में रखकर समाज की हर कर्म पद्धति पर विचार करना उचित होगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में देवास, इंदौर, उज्जैन,सोनकच्छ के साधकगण दीपक व्यास, डॉ अशोक शर्मा, विकास दलवी,दीपसिंह तंवर, अरविंद सुगंधी, अशोक वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, पी एल लबाना,पदमज दलवी, हरीश भाटिया,गोपालसिंह कुशवाह,अमित बैस, कोडवानी जी,धर्मदेव यादव आदि सहित लाजवंती शर्मा,शुभांगी दलवी,मिनाक्षी तंवर, प्रवीणा सुगंधी, मीना ठाकुर, आशा वर्मा उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें