चुनाव के बाद सांसद ने संभाला मैदान,देवदर्शन के साथ कार्यकर्ता मिलन समारोह


चुनाव के बाद सांसद ने संभाला मैदान,देवदर्शन के साथ कार्यकर्ता मिलन समारोह

देवास । देवास लोकसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है 4 जून को परिणाम आना है। वही दूसरी और चुनाव सम्पन्न होने के बाद गुरुवार प्रात: सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने देव दर्शन किए। अपने काफिले के साथ खेड़ापति मारुति मंदिर पंहुचे, नागदा स्थित प्राचीन सिद्धि विनायक श्री गणेश मंदिर,सदगुरु श्री योगेन्द्र शीलनाथ धूनी संस्थान, बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर एवं कवि कालिदास मार्ग स्थित जैन मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, माता टेकरी पर मां तुलजा भवानी, चामुण्डा माता के दर्शन पूजन किए व सभी देवस्थानों दर्शन लाभ लिये।बिलावली स्थित प्रसिद्ध महांकाल मंदिर पंहुचकर भगवान महांकालेश्वर का पूजन अभिषेक किया।


जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने बताया कि देव दर्शन के पश्चात श्री सोलंकी ने बिलावली मंदिर परिसर में आयोजित अनौपचारिक कार्यकर्ता मिलन समारोह में हिस्सा लिया। शहर एवं ग्रामीण से सेकडो की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए संवाद किया। कुशलक्षेम पूछते हुए महाप्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी बहादुर मुकाती, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, दिलीप जाधव बाबा साहब, महेश चौहान, अजीत भल्ला, हरिसिंह धनगर, जगदीश सेन, दिनेश परमार, मनीष सोलंकी, पार्षद अजय तोमर, प्रवीण वर्मा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, बंटी मागरोलिया, लक्की मक्कड़, भोजराज सिंह ठाकुर, शशांक शर्मा, नीरज चौहान, अंशु गुप्ता, सुनील वर्मा, आयुष शर्मा, रितेश उपाध्याय, अनुज शर्मा, मोनू चंद्रवंशी सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें