घरेलू गैस सिलेन्डरों का दुरूपयोग करने पर 6 प्रतिष्ठानों पर की कार्यवाही,गैस सिलेन्डर किये जप्त


देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भानसिंह राय , धर्मेन्द्र वर्मा , धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्री अभिषेक मोर  द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग होटल / रेस्टोरेन्ट में करने की जांच  की गई । जांच में 06 प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग किये जाने पर कार्यवाही करते हुये 10 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्डर जप्त किये गये है। जिसमे अजय रेस्टोरेन्ट  ए.बी. रोड बावडिया  देवास से 01,  दाल चीनी होटल  भोपाल चौराहा देवास से 01 जायसवाल जी का ढाबा बायपास भोपाल मक्सी रोड  देवास से 03, ऐंजल ढाबा भोपाल-उज्जैन बायपास देवास  से 01, स्वागत रेस्टोरेन्ट  भोपाल-उज्जैन बायपास देवास से 02,खाटू वाला  द फेमिली रेस्टोरेन्ट कैलादेवी चौराहा से  02 घरेलू सिलेन्डर जप्त किये गए। इन प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें