रसुलपुर बायपास पर बनेेगा फ्लायओवर

 


देवास। शहर को विकास में एक और सौगात जुड़ गई है। रसुलपुर बायपास पर फ्लायओर ब्रिज के निर्माण का जो कि सफल रहा है। विधायक गायत्री राजे ने दिनांक 5/5/2022 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इंदौर आगमन पर उनसे इस बारे में चर्चा कर रसुलपुर बायपास चौराहे पर इंदौर रोड से भोपाल बायपास की तरफ फ्लाईओवर की मांग कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। श्री गड़करी ने उन्हेें मौखिक स्वीकृति प्रदान की थी और आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। अब इस कार्य के लिए 42.33 करोड रूपये की स्वीकृति मिल गई हैं। इस कार्य के लिए अतिशीघ्र टेंडर प्रकिया को पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विधायक गायत्री राजे की इस सार्थक पहल से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। अब जल्द ही लोगों को यहां पर लगने वाले जाम एवं परेशनी से राहत मिलेगी।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें