सफाई व्यवस्था चरमराई तो पार्षद प्रतिनिधि ने थामा स्टेयरिंग
शहर के वार्डों में समय पर कचरा वाहन नहीं आने से आमजन परेशान है। लोग अपने घरों में कई दिनों से कचरा एकत्रित कर रहे है। जिससे गंदगी तो बड ही रही है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बड रहा है। इसी प्रकार वार्ड 22 जवाहर नगर में विगत कई दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। जिससे वार्ड के लोग काफी नाराज है।
वार्डवासियों ने इसकी शिकायत कई बार पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा से की। पार्षद प्रतिनिधि वर्मा ने कई बार निगम के संबंधित अधिकारियों से कचरा वाहन समय पर वार्ड में भेजने हेतु निवेदन किया। किंतु कचरा वाहनों का समय पर आना शुरू नही हुआ। सुनवाई नहीं होने की दशा में रूपेश वर्मा स्वयं निगम से कचरा वाहन लेकर वार्ड में पहुंचे और घर-घर जाकर कई दिनों से एकत्रित हुए कचरे का संग्रहण किया। वर्मा ने कहा कि लोगों के घरों गंदगी का साम्राज्य हो चुका है। ऐसे में शिकायत के बावजूद कचरा गाडी का नही आना नगर निगम की घोर लापरवाही को दर्शाता है। वार्डवासियों का कहना कि है कि करीब 8 से 10 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। इतने दिनों से एकत्रित कचरे को कहा फेंकने जाए। हमारे वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ने आज स्वयं इसकी जवाबदारी लेते हुए कचरा वाहन से घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया। इसके पूर्व भी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अपने हाथों से कचरा एकत्रित चुके है। पार्षद प्रतिनिधि वर्मा ने कहा कि मुझे वार्डवासियों ने निर्दलीय चुना है तो उनकी हर समस्या का निराकरण करना मेरा परम कर्तव्य है। लोग समय पर सम्पत्तिकर भरते है, लेकिन सुविधा नही मिलती है। वार्ड में न तो समय पर साफ-सफाई हो रही है और ना ही नदी नाले साफ हुए है। ऐसे में बारीश में दिनों में काफी समस्या होगी। यदि समय रहते वार्ड की समस्याओं का निराकरण नही होता है तो वार्डवासियों के साथ निगम घेराव किया जाएगा।
टिप्पणियाँ