राज्य स्तरीय अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न


राज्य स्तरीय अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

देवास।जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव पवन यादव ने बताया की 4 से 5 मई 2024 आयोजित की गई राज्य स्तरीय अंडर-17 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता सेंट्रल इंडिया अकेडमी स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 165 से भी ऊपर शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शतरंज गेम का जीवन मे क्या उपयोग होता है विस्तार से बताया,श्री गुप्ता ने कहा कि शतरंज आपके निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है।मंच पर उपस्थित विशेष अतिथि मध्य प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय ग्रेंडमास्टर शतरंज अक्षत खंपरिया ने भी शतरंज क्षेत्र की बारीकियों से खिलाड़ियों को अवगत करवाया।अतिथि के रूप में मौजूद जिला साइकल एसो. के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को शतरंज के फायदे बताये और कहा कि शतरंज आपको बेहतर पढ़ने की भी कला सिखाता है। अथिति प्रदीप जैन डीपीसी,डॉक्टर सोमानी वाइस चांसलर ओरिएंटल यूनिवर्सिटी,शतरंज सम्राट पत्रिका के सम्पादक नंदकिशोर जोशी,जिला साईकिल एसो. अध्यक्ष आशीष गुप्ता,एसो.उपाध्यक्ष अभिषेक लाठी,चरणजीत सिंह अरोरा सेंट्रल इंडिया एकेडमी डायरेक्टर,शतरंज खेल के चीफ निर्णायक श्री हरि सर,सुनील सर उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत एसो. के उपाध्यक्ष चेतन राठौड़,संदीप जाधव,कोषाध्यक्ष शितेंद्र सिंह, सदस्य शैलेंद्र चंद्रवंशी, पावन पाटिल,स्वाति शिंदे,सूरज वामनिया,राजवीर ठाकुर, देवराज सांगते, उर्वशी मंडलोई, रश्मि ठाकुर, रैना कोशल, हर्षिता कौशल, प्रियंका ठाकुर, शीतल चौधरी, हरिप्रिया यादव,कुमकुम सोलंकी, जतिन लोट,हिमांशु शर्मा,आकाश चौहान, लखन योगी, तनिषा राठौर, इशिका पटेल,स्नेहा मेहर ने किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। प्रतियोगिता मेंव 35 विजेता खिलाड़ियों को कुल 50000/-नगद पुरस्कार और मैडल केटेगरी के अनुसार दिए गए।पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शेष बचे सभी खिलाड़ियों को जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था उन्हें मेडल प्रदान किये गए।

निर्णायकों की टीम सम्मानित होने बाद मुख्य अतिथियों के साथ

इस अवसर पर शतरंज एसो. और सैंडी एकेडमी के पदाधिकारी अश्विनी जाधव,अर्पणा यादव, किरण राव, खुशबू पाटिल, युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, विशाल सिंह , आलोक सिंह, सुनील मालवीय, प्रियांशी कदम, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह, साक्षी चौहान, गौरव मालवी, रोहित चौहान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन चेतन राठौड़ ने किया,आभार शैलेन्द्र चन्द्रवशी ने माना।

फ़ोटो झलकियां-











टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें