देवास के रामनगर-बावडिया ब्रिज पर बढ़ते हादसे, कांग्रेस पार्षद कानूनगो ने प्रशासन को दी चेतावनी
देवास के रामनगर-बावडिया ब्रिज पर बढ़ते हादसे, कांग्रेस पार्षद कानूनगो ने प्रशासन को दी चेतावनी
देवास। शहर में आए दिन रामनगर से बावडिया तक बने ब्रिज पर दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। ब्रिज पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। वार्ड क्र. 9 के कांग्रेस पार्षद पं. दीपेश कानूनगो ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण सही मापदंडों केे आधार पर नहीं किया गया, साथ ही इस ब्रिज का स्थान भी परिवर्तित कर दिया गया जिस कारण से इस ब्रिज से गुजरने वाले कई लोग काल के गाल में समा गए हैं, और दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। कानूनगो ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ब्रिज पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाए जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही श्री कानूनगो ने चेतावनी दी है कि अगर दस दिनों में ब्रिज पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो वे आमजन के साथ ब्रिज पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
SB ak hi thali me khane wale he ye log
जवाब देंहटाएं